Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS,3rd Test: विराट एंड कंपनी ने दर्ज की बड़ी जीत, ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया

नई दिल्ली। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में जीत के लिए ऑस्ट्रेलियाई पुछल्ले बल्लेबाजों के बाद अब बारिश के चलते इंतजार करना पड़ा ।पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 141 रन की जरूरत थी। जबकि भारतीय टीम को दो विकेट हासिल करने थे। बारिश के चलते मैच के 11 ओलर बर्बाद हुअ लेकिन इसके बाद जब मैच शुरू हुआ तो बुमराह ने पैंट कमिंस को लपकवाया और टीम को नौंवी सफलता दिलाई। इसके बाद उनकी जगह हेजलवुड बल्लेबाजी करने आए और वह नाबाद रहे लेकिन नाथन लियोन को ईशांत शर्मा ने उन्हें अपनी गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों लपकवा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 137 रन से तीसर टेस्ट जीत लिया है। बारिश के बाद कुल 27 गेंद फेंकी गई और मैच खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस जीत से मुश्किल खड़ हो गई है अब उन्हें अगला मैच हर हाल में जीतना है अगर यह सीरीज बचानी हो तो।

इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट ने तीसरे दिन से जो नाटकीय करवट ली, वह चौथे भी जारी रही। पहली पारी में भारत ने 443 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी थी। जवाब में बुमराह की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम 151 रनों पर आउट हो गई थी। हालांकि, 292 रनों की लीड के साथ दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की भी हालत पैट कमिंस ने 27 रन देकर 6 विकेट लेकर पतली कर दी और भारत ने चौथे दिन अपनी पारी 8 विकेट पर 106 रन बनाकर घोषित कर की।

इस तरह से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में कंगारूओं की पारी फिर लड़खड़ा गई। 399 रनों के टारगेट के जवाब में बल्लेबाजी करने आई कंगारू टीम शुरू से ही असहज दिखी। पहला विकेट ऐरोन फिंच के रूप में गिरा जो केवल तीन रन बनाकर बुमराह की गेंद पर कोहली के हाथों लपके गए। इसके बाद कोहली ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए रविंद्र जडेजा को कमान सौंपी।

जडेजा ने 13 रनों के निजी स्कोर पर दूसरे ओपनर मार्कस हैरिस को चलता कर दिया। इसके बाद ख्वाजा, शॉन मार्श और ट्रेविस हेड ने कुछ टिककर खेलने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाज समय-समय पर विकेट निकालने में कामयाब रहे। इन तीनों बल्लेबाजों के आउट होते ही कंगारूओं का नियमित बल्लेबाजी क्रम भी धराशाई हो गया।

Story first published: Sunday, December 30, 2018, 7:59 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+