T10 League: मैदान पर ब्रावो का खास 'चिकन डांस', Video देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की अलग खूबी यह है कि वह मैदान पर क्रिकेट के अलावा अपनी अतरंगी हरकतों से भी लोगों का खूब मनोरंजन कराते हैं। हाल ही में टी10 लीग में खेल रहे ब्रावो ने मैदान पर अपने अलग अंदाज की एक और झलक दिखाई पड़ी।
ब्रावो पहली पारी का 9वां ओवर फेंक रहे थे और उनका सामना मोहम्मद नबी कर रहे थे। विपक्षी टीम उस समय खासी तेजी से रन बना रही थी और वे 115 रन बना चुके थे।
डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर ब्रावों ने नबी के सामने धीमी बाउंसर डाल दी। जिसके बाद उस पर करारा स्ट्रोक लगाने गए नबी लपक लिए गए। शॉट लगाने के दौरान गेंद बल्ले पर आई नहीं और वहीं पर उछल गई जिसे ब्रावो ने आसानी से लपक लिया। ब्रावो कैच लपकने के बाद अपनी खुशी नहीं छुपा पाए और नाचने लगे। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने कैच लपकने के पहले ही नाचना शुरू कर दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
