विराट कोहली ने जन्मदिन से एक दिन पहले क्यों लिखा कि मैं उड़ सकता हूं, जानिए क्यों
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का कल यानी 5 नवंबर को 28वां जन्मदिन है। भारतीय क्रिकेट के इस सितारे ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले कहा है कि वह उड़ सकते हैं!
यहां जानिए क्या है पूरा माजरा
दरअसल, विराट कोहली इन दिनों पूरे फॉर्म में हैं। उनका बल्ला और मैदान में क्षेत्ररक्षण बोल रहा है। इस बीच उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से अपनी डाइव लगाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
इसमें उन्होंने लिखा है कि 'आई बिलीव, आई कैन फ्लाई'। उन्होंने प्रैक्टिस सेशन के दौरान क्लिक की गई इस तस्वीर को अपने फैन्स के साथ साझा किया है।
विराट कोहली को अच्छे बल्लेबाज के साथ ही साथ बेहतरीन फील्डर भी माना जाता है। उन्होंने अब तक अपने कॅरियर से साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के स्टार हैं।
विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
विराट कोहली इंग्लैण्ड के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। जी हां, वह बतौर कप्तान सचिन तेंदुलकर के कुल शतकों से महज एक शतक ही पीछे हैं।
अगर वह इस सीरीज में एक शतक लगा लेते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंच जाएंगे।
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने कुल 17 मैच खेले हैं और उनमें से भारत ने 10 में जीत दर्ज की है। उन्होंने 48 टेस्ट मैचों में 13 शतक लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
