Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद हुमा कुरैशी ने टीम इंडिया की जर्सी पर उठाए सवाल तो यूजर्स ने घेरा

नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम की वर्ल्ड कप में ये पहली हार है। टीम इंडिया की हार को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं, इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने भी जबरदस्त टिप्पणी की। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की ऑरेंज जर्सी को लेकर एक ट्वीट किया। हालांकि उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें घेर लिया।

वर्ल्ड कप में पहली हार पर हुमा कुरैशी ने किया ट्वीट

वर्ल्ड कप में पहली हार पर हुमा कुरैशी ने किया ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अकसर ही अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। इस बार उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की हार को लेकर एक ट्वीट किया जिसको लेकर वो ट्रोल हो गईं। दरअसल, रविवार को टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने ऑरेंज जर्सी पहनीं थीं, इसी जर्सी को लेकर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने ट्वीट कर दिया।

इसे भी पढ़ें:- World Cup : 3 स्लॉट 5 टीमें, किसके लिए सबसे मुश्किल है सेमीफाइनल का सफर

हुमा कुरैशी के ट्वीट पर यूजर ने कहा- Madam, जर्सी नहीं नजरें बदलो.

हुमा कुरैशी के ट्वीट पर यूजर ने कहा- Madam, जर्सी नहीं नजरें बदलो.

हुमा कुरैशी ने टीम इंडिया की जर्सी को लेकर ट्वीट में लिखा, "मैं अंधविश्वासी बिल्कुल नहीं हूं.. लेकिन क्या हम ब्लू जर्सी को वापस ला सकते हैं.. कहना काफी है'। उनके इस ट्वीट पर यूजर्स ने पलटवार करते हुए उन्हें अंधविश्वासी बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। हुमा का ये ट्वीट करना था कि ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। एक यूजर ने लिखा, 'Madam, जर्सी नहीं नजरें बदलो। ये 1990 नहीं 2019 का भारत है। समझी।" एक और यूजर ने लिखा, 'उस टिप्पणी की आवश्यकता नहीं थी.. इसमें जर्सी का रंग कहां से आ गया..'।

महबूबा मुफ्ती ने भी टीम की हार के लिए नई जर्सी को ठहराया जिम्मेदार

महबूबा मुफ्ती ने भी टीम की हार के लिए नई जर्सी को ठहराया जिम्मेदार

हुमा कुरैशी ही नहीं ऑरेंज जर्सी को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी एक ट्वीट किया, इस ट्वीट में उन्होंने टीम इंडिया की हार के लिए नई जर्सी को जिम्मेदार ठहराया। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट करके कहा, "आप चाहे मुझे अंधविश्वासी कहें, लेकिन मैं कहूंगी कि नई जर्सी ने विश्वकप में टीम इंडिया के विजय अभियान को रोक दिया है।" उनके इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने महबूबा मुफ्ती को जमकर निशाने पर लिया।

Story first published: Monday, July 1, 2019, 18:58 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+