Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पनामा के राष्ट्रीय टीम के फुटबॉलर की गोली मारकर हत्या

पनामा सिटी। पनामा इंटरनेशनल के फुटबॉल खिलाड़ी को कोलोन में अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने हथियार से खिलाड़ी पर हमला बोला जिसके बाद उसकी मौत हो गई।



पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने मिडफील्डर अमिल्कार हेनरीक पर कई राउंड गोलियां चलाई। हेनरीक ने पनामा की ओर से कुल 75 मैच खेले थे, जिसके बाद उन्होंने अपने क्लब अरब उनिडो का हिस्सा बने थे। पमाना फुटबॉल फेडरेशन ने अपने ट्विटर हैंडल पर हेनरीक की मुत्यु की पुष्टि करते हुए उनकी मौत पर संवेदना जाहिर की। क्लब ने हेनरी की मृत्यु पर लिखा कि हम अपने राष्ट्रीय खिलाड़ी की मौत पर अफसोस जाहिर करते हैं, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।


पनामा के राष्ट्रपति जुआन कार्लोस वरेला ने भी हेनरीक की मौत पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि हम उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ेंगे। जुआन ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि जल्द से जल्द हत्यारों को राज्य की पुलिस गिरफ्तार करेगी।

इसे भी पढ़ें- इस रिकॉर्ड को कोहली सिर्फ 4 घंटे ही रख सके अपने पास

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+