भारत की दूसरी पारी 269 पर सिमटी
श्रीलंका के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय पारी 269 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत ने जीत के लिए 307 रनों का लक्ष्य रखा है.
इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 306 रनों की बढ़त हासिल हो गई है और अब श्रीलंका को जीत के लिए 307 रन बनाने हैं.
चौथे दिन भारतीय खिलाड़ी एक के बाद एक लुढ़कते चले गए.
एक बार फिर श्रीलंका के स्पिनरों के आगे भारतीय बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नहीं कर पाए.
दूसरी पारी में अजंता मेंडिस ने चार विकेट लिए और मुरलीधरन ने तीन भारतीय खिलाड़ियों को आउट किया.
चौथे दिन भारतीय टीम को पहला झटका वीवीएस लक्ष्मण के रूप में लगा, मेंडिस ने 13 के स्कोर पर लक्ष्मण को वापस पवेलियन भेज दिया.
इसके बाद दिनेश कार्तिक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वो मुरलीधरन की गेंद पर 20 के निजी स्कोर पर संगकारा को कैच थमा बैठे.
सौरभ गांगुली से बड़े स्कोर की उम्मीद लगाई जा रही थी लेकिन वो मुरली की गेंद पर स्टंप आउट हो गए.
कप्तान अनिल कुंबले ज्यादा देर नहीं टिक पाए और दो रन बनाकर मेंडिस की गेंद का शिकार बन बैठे और इशांत शर्मा बिना खाता खोले ही रन आउट हो गए.
इसके पहले गॉल टेस्ट के तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने श्रीलंका पर 237 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी.
भारत की दूसरी पारी में सहवाग ने 50, राहुल द्रविड़ ने 44 और सचिन तेंदुलकर ने 31 रनों का योगदान दिया.
इससे पहले पहली पारी में भारत के 329 रनों के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 292 रन बनाकर आउट हो गई थी.
भज्जी ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की और छह विकेट लिए.
कप्तान अनिल कुंबले ने भी उनका अच्छा साथ निभाया और तीन विकेट हासिल किए.
श्रीलंका की ओर से कप्तान महेला जयवर्धने ने सर्वाधिक 86 रन बनाए. कुमार संगकारा ने 68 और वर्नपुरा ने 66 रनों की पारी खेली.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications