IPL 2019: दिल्ली के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन कर बैठे बड़ी गलती, लगा लाखों का जुर्माना
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 के 37वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह उनकी टूर्नामेंट में 10 मैचों में पांचवीं हार रही थी। कप्तान रविचंद्रन अश्विन को हार हार का सदमा तो लगा लेकिन साथ-साथ में 12 लाख का जुर्माना भरने का भी आदेश मिल गया।। जुर्माना इसलिए, क्योंकि वो मैच के दाैरान एक बड़ी गलती कर बैठे थे।
क्या थी वो गलती
दरअसल, मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने अश्विन को स्लो ओवर-रेट का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया। आईपीएल के बयान के मुताबिक, 'उनकी टीम ने आईपीएल की आचार संहिता के तहत इस सत्र में पहली बार स्लो ओवर-रेट के नियम का उल्लंघन किया था, इसलिए अश्विन को 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।' इस सीजन में यह चाैथा मामला है जब स्लो ओवर-रेट के कारण किसी कप्तान पर जुर्माना लगाया गया हो। इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे पर स्लो ओवर रेट की वजह से 12-12 लाख रुपए का जुर्माना लग चुका है।
बता दें कि पंजाब अपना 11वां मैच 24 अप्रैल को राॅयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। पंजाब 10 अंकों के साथ अंक तालिका में चाैथे स्थान पर है। रविवार हुए दिल्ली के खिलाफ पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने श्रेयस अय्यर की नाबाद 58 व शिखर धवन की 56 रनों की बदालैत 2 गेंदे रहते मैच जीत लिया। दिल्ली 10 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
