IPL 2019: इंग्राम-अक्षर की जुगलबंदी ने जबरदस्त कैच लेकर बिगाड़ा गेल का खेल, VIDEO
नई दिल्ली। 20 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स को मिली जीत कई मायने में खास रही। इसने ना केवल DC को प्रतियोगिता में सही समय पर जीत का टॉनिक दिया बल्कि कोटला में लगातार चार का क्रम भी तोड़ दिया। इस मैच में धवन और अय्यर के अर्धशतकों की बदौलत मेजबान टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया।
इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पंजाब की ओर से क्रिस गेल ने भी 37 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली थी। गेल की इस पारी का आगाज जितना शानदार था, इसका अंत उससे भी बेहतरीन तरीके से हुआ। गेल इस मैच में जिस तरह से अविश्वसनीय कैच पर आउट हुए हैं, उसकी चर्चा गेल के छक्कों से भी ज्यादा हो रही है।
यह पंजाब की पारी का 13वां ओवर चल रहा था और गेल स्ट्राइक पर थे। जबकि गेंदबाजी कर रहे संदीप लमिछाने। उनकी दूसरी गेंद को गेल ने पॉवर हिट लगाकर मिड विकेट की ओर उड़ा दिया। बल्ले ने हालांकि गेंद को अच्छे से हिट नहीं किया पर गेल की पॉवर के चलते बॉल सीमा रेखा के लगभग पार जा रही थी। ऐसे में दिल्ली के फील्डर कोलिन इंग्राम ने जो किया उसने सबको दांतों तले अंगुली चबाने पर मजबूर कर दिया।
इंग्राम-अक्षर की जोड़ी ने लगाई गेल पर अविश्वसनीय कैच से लगाम, देखें वीडियो-https://t.co/BnkswUhGmJ
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) April 21, 2019
दरअसल, इंग्राम ने इस गेंद को जबरदस्त तरीके से लपक तो लिया लेकिन अपना वे अपने शरीर को सीमा रेखा के पार गिरने से नहीं बचा सके। इससे पहले की वे बाउंड्री के उस पार गिरते, उन्होंने एक झटके में गेंद को थोड़ी दूरी पर खड़े अक्षर पटेल की ओर उछाल दिया और सब हैरानी से देखते रहे। इस मामले को जब तीसरे अंपायर को रेफर किया गया तब ये कैच पूरी तरह से वैध पाया गया। इस तरह से इस कैच ने ना केवल गेल के आतिशी शो को खत्म किया बल्कि मैच का भी रुख बदल दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
