IPL 2019 : फाइनल वेन्यू बनने के बाद हैदराबाद स्टेडियम का हुआ ये हाल
नई दिल्ली। आईपीएल 2019 सीजन के फाइनल के लिए स्थान की घोषणा हो गई है। 22 अप्रैल को हुई इस घोषणा के अनुसार मौजूदा सीजन का फाइनल मैच हैदराबाद में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि फाइनल मैच के लिए 12 मई की तारीख पहले ही तय हो चुकी थी, केवल स्थान का चयन होना बाकी था।
इससे पहले चेन्नई के चेपक में भी फाइनल मैच होने के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन यहां पर बात अंतिम नतीजे का रूप नहीं ले सकी। लेकिन इसी बीच हैदराबाद के स्टेडियम पर मुसीबत का साया आ चुका है क्योंकि तेज हवाओं ने ग्रैंड-स्टैंड के दक्षिण-छोर पर छत के एक बड़े हिस्से को उड़ा दिया है। यह घटना सोमवार देर शाम की है।
स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों को इसकी जल्द ही भरपाई के लिए दूसरी छत का इंतजाम करना होगा। आपको बता दें इस छत का प्रयोग सूरज की रोशनी इत्यादि से बचाव के लिए टीनशेड की तरह से किया जाता है। साल 2013 में हैदराबाद क्रिकेट एसोशिएशन को इन छतों के नीचे कुछ टॉवर लगवाने पड़े थे जिनकी कुल लागत 32 लाख रुपए आई थी।
फिलहाल अधिकारी इस बात को लेकर भी निश्चिंत नहीं है कि इस नुकसान की भरपाई के लिए कोई बीमा वगैरह जैसा कवर भी है या नहीं। आईपीएल फाइनल में काफी कम दिन बचे हैं ऐसे में मरम्मत का काम तेजी से करना होगा। यहां बात केवल फाइनल की ही नहीं है बल्कि उससे पहले भी एक लीग मैच होना है। यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 29 अप्रैल को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
