विश्व कप 2019 : हार्दिक पांड्या को पसंद आया अंबाती रायडू का '3D' वाला ट्वीट
नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में '3D' शब्द मशहूर हो चुका है जो उस समय चर्चा में आया जब मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। प्रसाद ने अंबाती रायडू को विश्व कप में शामिल नहीं किया और विजय शंकर को नंबर 4 के लिए दावेदार बताते हुए कहा कि हमने शंकर को इसलिए चुना क्योंकि हमने रायडू को कुछ और मौके दिए, लेकिन विजय शंकर ने 3-डायमेंशन दिया। वे बल्लेबाजी कर सकते हैं अगर परिस्थितियां अनुकूल हैं तो वो गेंदबाजी कर सकते हैं साथ ही वो एक एक अच्छे फील्डर हैं। हम विजय शंकर को नंबर 4 पर बल्लेबाजी पर देख रहे हैं।
आखिर क्या है '3D' शब्द
दरअसल, इस शब्द का प्रयोग क्रिकेट में उस समय किया जाता है जो हर क्षेत्र में आगे हो। एमएसके प्रसाद ने 3-डायमेंशन शब्द यह कहकर प्रयोग किया था कि शंकर बाॅलिग फिल्डिंग व बैटिग में काम आएंगे, जबकि रायजू केवल बल्लेबाजी कर सकते हैं। वहीं पांड्या भी इस शब्द को गंभीरता से लेते हुए '3D' प्रदर्शन दिखा रहे हैं यानि की हर हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन। बता दें कि रायडू विश्व कप के लिए दावेदार थे लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों में वह खराब प्रदर्शन कर इस दाैड़ से बाहर हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
