IPL 2019: गांगुली ने पंत को गोद में उठाया तो ऋषभ ने कही बड़ी बात, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। 22 अप्रैल को भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर बता दिया कि उनको क्यों टीम इंडिया का 'एक्स फैक्टर' कहा जाता है। पिछले कुछ मैचों में अपने बल्ले से खामोश रहे पंत का बल्ला सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ऐसा गरजा की कुछ ही ओवरों की बल्लेबाजी में मैच का रूख ही पलट गया।
पंत ने मैच में 216.67 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करके दर्शको को ही नहीं बल्कि अपनी टीम के दिग्गजों को भी बहुत प्रभावित किया है। आपको बता दें दिल्ली की टीम सौरव गांगुली और रिकी पोटिंग जैसे महान खिलाड़ियों की देख-रेख में है। मैच समाप्त होने के बाद गांगुली ने बेहद खुशी जाहिर करते हुए पंत को गोदी में उठा लिया। जिसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं।
पंत ने इस लम्हे को अपने लिए खास बताया है। उन्होंने बताया, 'टीम में यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है कि खिलाड़ियों को मैच जिताने वाली पारी खेलनी है। जब मैंने ऐसा किया तो मुझे सभी से तारीफ मिली और मैच के बाद जिस तरह से सौरव सर ने मुझे गोदी में उठाया वह स्पेशल था और मेरे लिए एक नया अनुभव था।'
जब मैच विनिंग पारी खेलने के बाद पंत को सौरव गांगुली ने गोदी में उठा लिया, वीडियो में देखें-https://t.co/o2AlLUNh2A
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) April 23, 2019
आपको बता दें कि दिल्ली को इस मैच में जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था। एक समय जरूरी रन गति कायम रखने में जूझ रहे पृथ्वी शॉ को जब पंत का साथ मिल गया तो फिर दिल्ली कैपिटल्स ने मैच को अपनी पकड़ में ले लिया। पतं ने इस मैच में आतिशी बल्लेबाजी का नमूना एक बार फिर से पेश करते हुए 36 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। जिसके चलते दिल्ली ने 4 गेंदें पहले रहते हुए ही मैच अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
