कोहली के बयान के बावजूद विश्व कप के लिए काफी मायने रखेगा IPL में किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेटरों के सामने आईपीएल जैसी बड़ी घरेलू टी-20 लीग है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले ही बयान दे चुके हैं कि आईपीएल में किए गए प्रदर्शन का विश्व कप जाने वाली टीम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन भारतीय टीम के पास अभी भी कुछ ऐसे सवाल है जिनका जवाब उनको नहीं मिला है।
इनमें सबसे प्रमुख सवाल है नंबर चार पर कौन बल्लेबाजी करेगा। इस नंबर पर कुछ अहम दावेदारों में अंबाती रायडू, लोकेश राहुल जैसे खिलाड़ियों के अलावा अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर का दावा भी नकारा नहीं जा सकता है। हाल में ही पोंटिंग ने अय्यर को इस नंबर पर खिलाने की पैरवी भी की थी। अच्छी बात यह है कि ये सभी खिलाड़ी आईपीएल में भाग ले रहे हैं जहां इनके खेल का आकलन करने का भारतीय टीम प्रबंधन के पास एक और मौका होगा।
ऐसे में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने IANS से हुई बातचीत में कहा है कि भारतीय टीम के हाल के प्रदर्शन के चलते अब यह कहा जा सकता है कि आईपीएल में खिलाड़ियों का प्रदर्शन मायने रखेगा। इस अधिकारी ने कहा, 'नंबर चार के अलावा एक दो जगह और कुछ समस्याएं हैं। ऐसे में विश्व कप चयन के लिए आईपीएल के पहले महीने में किया गया प्रदर्शन काफी अहम होने जा रहा है।'
माना जा रहा है कि खाली जगह के संभावित दावेदारों में जो भी बल्लेबाज आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करेगा वो इंग्लैंड जाने के लिए बाजी मार लेगा। भले ही रवि शास्त्री यह कह चुके हों कि जरूरत के हिसाब से कोहली खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी कर सकते हैं लेकिन वे विश्व कप में इस पॉजिशन पर नंबर चार पर विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर नहीं जाएंगे।
रहाणे भी यह कह चुके हैं कि अगर वे आईपीएल में बेहतर खेलते हैं तो उनको विश्व कप के लिए खुद ही प्रवेश मिल जाएगा। ऐसे में कोहली के बयान के बावजूद एक बार फिर से आईपीएल की महत्ता विश्व कप के लिए काफी बढ़ चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
