IPL 2019: 6 सीजन बाद प्लेऑफ में पहुंचेगी दिल्ली कैपिटल्स, अमित मिश्रा का बयान आया सामने
नई दिल्ली। इस बार के आईपीएल सीजन में अगर किसी टीम ने अपने प्रदर्शन से सबको चाैंकाया है तो वो है युवाओं से भरी दिल्ली कैपिटल्स। पिछले सीजन में टीम 14 मैचों में सिर्फ 5 ही जीत सकी और अंक तालिक में भी आठवें पायदान पर रही, लेकिन इस सीजन में दिल्ली के शेर 11 मैचों में 14 अंकों के साथ प्लेआफ में पहुंचने के करीब है। टीम के सीनियर गेंदबाज अमित मिश्रा टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। मिश्रा ने टीम साथी पृथ्वी साव और कागिसो रबाडा के साथ यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'टीम इस बार एक नए जोश के साथ खेल रही है।
मिश्रा ने कहा कि कोई ना कोई खिलाड़ी हर मैच में प्रदर्शन कर रहा है। ऐसा नहीं है कि टीम किसी एक खिलाड़ी पर पूरी तरह से निर्भर है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस समय टीम के पास एक अच्छा संयोजन है। टीम प्लेऑफ के बारे में अभी ज्यादा ना सोचकर अपने अगले मैच पर ध्यान लगा रही है। यह अच्छी बात है कि हम प्लेऑफ के करीब पहुंच गए हैं, लेकिन अभी हमारा ध्यान मैच दर मैच पर है।
यह पूछे जाने पर टीम के अंदर आए इस बदलाव का श्रेय किसे जाता है तो उन्होंने कहा, 'टीम में आए इस बदलाव का श्रेय पूरी टीम को जाता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि टीम आगे आकर प्रदर्शन करती है और टीम प्रबंधन उन्हें पीछे से समर्थन करता है जिसमें मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और सलाहकार सौरभ गांगुली भी शामिल हैं। वे दोनों खिलाडि़यों के साथ कई अहम चीजों को साझा करते हैं और उनकी मदद करते हैं। बता दें कि दिल्ली पिछले 6 सीजन से प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई है, लेकिन इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेराद नजर आ रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
