समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नडाल ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में अपने ही देश के डेविड फेरर को 7-5, 6-2 से पराजित किया। नडाल ने छह वर्ष में पांचवीं बार खिताबी जीत हासिल की है।
इस जीत ने नडाल को सर्वाधिक मास्टर्स खिताब जीतने की दौड़ में अमेरिका के पूर्व दिग्गज आंद्रे अगासी की बराबरी पर ला दिया है। अगासी ने अपने करियर में कुल 17 मास्टर्स खिताब जीते थे।
नडाल ने 23 वर्ष की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है जबकि अगासी को 17 खिताब तक पहुंचने में 34 वर्ष लग गए थे। नडाल ने 11 महीने के अंतराल के बाद कोई खिताब जीता है।
इस जीत के साथ नडाल ने क्ले कोर्ट पर इस वर्ष अपने प्रदर्शन में सुधार किया। इस वर्ष उन्होंने क्ले कोर्ट पर कुल 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से सभी में उनकी जीत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।