For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लोढ़ा कमेटी के नियमों को ताक में रखकर सिफारिशों के आधार पर टीम में हो रहा है सलेक्शन: अजहरूद्दीन

By Amit

हैदराबाद। पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) पर जमकर हमला बोलते हुए कहा है कि एचसीए ने लोढ़ कमेटी के नियमों का उल्लंघन किया है। अजहरूद्दी के अनुसार, एचसीए ने कहा है कि उन्होंने लोढ़ा कमेटी के नियमों के आधार पर ही पैनल का गठन किया है लेकिन असल में वास्तविकता कुछ और ही है।

अजहरूद्दीन ने कहा, 'प्लेयर जो योग्य ही नहीं है उन्हें टीम में जगह मिल रही है और जो प्लेयर अच्छा खेलता है, उन्हें टीम में नहीं लिया जा रहा है। पिछले एक साल से यही चल रहा है'। अजहरूद्दीन ने एचसीए की जोरदार आलोचना करते हुए कहा, 'लोढ़ा कमेटी के नियम कहा है? क्या उन्होंने लोढ़ा कमेटी के अनुसार सदस्यों को संचालित किया है? सारे सदस्यों ने मिलकर लोगों को अंधेरे में रखा है और यह कुछ भी साफ नहीं है।

अजहरूद्दी ने चयनकर्ताओं की नियुक्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए है। उन्होंने कहा, 'लोढ़ा कमेटी के अनुसार, सिर्फ वे ही लोग चयनकर्ता का सदस्य बन सकते हैं, जिसने कम से कम 25 प्रथम श्रेणी के मैच खेले हो लेकिन जो लोग इस पैनल में है उनमें से तो एक भी लोढ़ कमेटी के अनुसार नहीं है। उनमें से एक ही सदस्य है जिसने 40 मैच खेले हैं लेकिन दूर्भाग्य से वे भी सेलेक्टर्स का चैयरमैन नहीं है।

अजरहरूद्दी ने कहा कि एचसीए के कानूनी सलाहकार मसूद खान ने अपने बेटे के उमर खान लिए सिफारिश किया था जिन्होंने इस सीजन में 7 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए थे लेकिन उनसे कई बेहतर लड़कों को नजरअंदाज किया गया है जिसने उमर से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+