विंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए शिखर धवन, इस खिलाड़ी ने ली जगह
नई दिल्ली: भारतीय ओपनर शिखर धवन के लिए चीजें फिलहाल सही नहीं जा रही हैं। भारत के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टी 20 सीरीज के दौरान धवन खेले थे और प्रभावित करने में असफल रहे थे। टेस्ट क्रिकेट में पहले ही अपनी जगह खो चुका दिल्ली का यह स्टार खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ उन तीन मैचों में 41, 31 और 19 रन बना पाया था। धवन ने फार्म वापस पाने के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलने का फैसला किया था। लेकिन घरेलू सर्किट में लौटने से उनकी किस्मत नहीं बदली है और बड़ी खबर यह है कि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज से भी चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

धवन को लगी थी चोट-
धवन ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए अपने घुटने को घायल कर लिया था। यह तब हुआ जब धवन क्रीज पर आने के लिए एक डाइव लगाने का प्रयास कर रहे थे और तब उनके बैटिंग पैड में लकड़ी का टुकड़ा उनके घुटने को चोटिल कर गया। उसके बाद उनके घुटने से खून भी निकलने लगा। बाद में धवन के आउट होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उस चोट कुछ ही घंटों बाद, उन्होंने अपडेट देने के लिए ट्विटर पर कहा था कि वह 4-5 दिनों में ठीक हो जाएंगे। लेकिन धवन के लिए चीजें और खराब हो गई हैं।

संजू सैमसन की वापसी हुई-
यह ओपनर वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए समय पर उभर नहीं पाएगा। धवन की चोट ठीक वैसी ही बताई जा रही है जैसी आईपीएल फाइनल के दौरान शेन वॉटसन को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए लगी थी। वॉटसन के घुटने से खून निकलता रहा था और वे बल्लेबाजी करते रहे थे, हालांकि यह मैच मुंबई इंडियंस जीतने में कामयाब रही थी। धवन के स्थान पर संजू सैमसन ने टी 20 टीम में वापसी कर ली है।
वापसी के लिए बुमराह ने ठोकी ताल, नेट्स पर शेयर की टूटे हुए मिडिल स्टंप की फोटो

क्या प्लेइंग इलेवन में जगह बनाएंगे सैमसन?
केरल के बल्लेबाज को जब चयनकर्ताओं ने टीम में नहीं चुना था तो फैंस के लिए यह काफी चौंकाने वाली बात थी क्योंकि सैमसन पिछले T20I असाइनमेंट के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा थे जो इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ था। लेकिन तीनों मैचों में वे बेंच पर बैठे रहे। उन्हें तब एक भी मैच ना खिलाने के बावजूद, आश्चर्यजनक रूप से आगामी सीरीज के लिए टीम से हटा दिया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं। वह प्लेइंग इलेवन में एक स्थान के लिए मनीष पांडे के साथ होड़ करेंगे। इस बीच, केएल राहुल धवन की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने के लिए तैयार हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
