For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2018: वार्नर की जगह सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हुआ इंग्लैंड का विस्फोटक बल्लेबाज

नई दिल्ली। बॉल टैम्परिंग में फंसे डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक साल का बैन लगाए जाने के बाद उन पर आईपीएल खेलने पर भी बैन लगा है। वार्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को 2016 में खिबात जिताया था। लेकिन इस बार वे आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद ने वार्नर की जगह टीम में एक और विस्फोटक बल्लेबाज इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को शामिल कर लिया है।

बता दें कि वार्नर पर आईपीएल में खेलने को लगे बैन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन-11 के लिए न्यूजीलैंड के केन विलिमयसन को टीम का कप्तान बनाया है। वहीं भुवनेश्वर कुमार को उपकप्तान बनाया है। हालांकि अब टीम ने घोषणा की है कि उन्होंने एलेक्स हेल्स को अपने साथ जोड़ा है। हेल्स को टीम ने उनके बेस प्राइस 1 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। एलेक्स हेल्स के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 174 मैचों में 25.85 के औसत से 4704 रन बनाए हैं।

इस बीच उनका स्ट्राइक रेट 143.54 का रहा है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 नाबाद है। इससे पहले मीडिया में खबरें थी कि सनराइजर्स हैदराबाद ने वार्नर के रिप्लेसमेंट के तौर पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा से संपर्क किया लेकिन परेरा ने आईपीएल में खेलने से इनकार कर दिया।

हैदराबाद की टीम में मनीष पांडे, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। हालांकि टीम को वार्नर की कमी साफ खलेगी। वार्नर पिछले कई सीजन में हैदराबाद के लिए टॉप रन स्कोरर रहे हैं। गौरतलब है कि डेक्कन चार्जर्स के समाप्त होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 2013 में अस्तित्व में आई थी।

उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को हराकर 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार टीम के अच्छे प्रदर्शन के पीछे एक प्रमुख कारण रहे हैं। पिछले सीजन में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को शामिल करना भी टीम के लिए एक अच्छा निवेश साबित हुआ। हालांकि, वे 2017 में खिताब का बचाव करने में असफल रहे।

Story first published: Saturday, March 31, 2018, 14:46 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+