महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में जारी टेस्ट सीरिज में भारत की खराब परफार्मेंस के बीच ही एक और खबर भारतीय क्रिकेट के फैंस के लिए आ रही है। 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर डाला है। बीसीसीआई की ओर से इसकी पुष्टि ट्विटर के जरिए की गई है।
हार के बाद संन्यास का ऐलान
खास बात है कि धोनी ने अपने संन्यास का ऐलान मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को मिली करार हार के बाद ही किया है। जो ट्वीट बीसीसीआई की ओर से इस बाबत किया गया है, उसमें कहा गया है कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। धोनी की कप्तानी में भारत पिछले करीब दो वर्षों से टेस्ट क्रिकेट में विदेशी जमीन पर कुछ खास नहीं कर सका है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ ही भारत को लगातार छह सीरिज में करारी हार का सामना करना तो पड़ा तो अब ऑस्ट्रेलिया के हाथों भी भारत 2-0 से सीरिज गंवा चुका है।
क्रिकेट के विशेषज्ञ हैरान
धोनी का नाम आईपीएल फिक्सिंग कांड में भी खूब आया है। उनके इस फैसले के बाद अब क्रिकेट के विशेषज्ञ काफी हैरान हैं। उनका मानना है कि टेस्ट सीरिज के बीच ही संन्यास के ऐलान से साफ है कि धोनी कहीं न कहीं दबाव झेलने में खुद को असहाय महसूस कर रहे थे। उनकी खराब परफाॅर्मेंस के बाद बीसीसीआई उन पर कोई बड़ा फैसला लेती, इससे पहले उन्होंने ही अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।
News Alert - MS Dhoni has chosen to retire from Test Cricket with immediate effect #MSD #Captain
— BCCI (@BCCI) December 30, 2014 - Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
