विराट संग नहीं होंगी अनुष्का लंका दौरे पर, बीसीसीआई ने लगायी पाबंदी
नई दिल्ली। श्रीलंका के दौरा पर रवाना हो रही टीम इंडिया के लिए बीसीसीआई ने बुरी खबर दी है। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को उनकी पत्नी और महिला मित्र को दौरे पर साथ ले जाने पर रोक लगा दी है।
अगले महीने से शुरु हो रहे श्रीलंका दौरे पर खिलाड़ियों को अपनी पत्नी और गर्लफ्रैंड को साथ ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार बीसीसीआई ने यह पाबंदी लगा दी है।
बीसीसीआई के आला अधिकारी ने अखबार को दिये अपने बयान में कहा कि बहुत से खिलाड़ी एक लंबे अवकाश के बाद श्रीलंका के दौरे पर जा रहे है। ऐसे में उन्होंने बहुत सा समय अपने परिवार के साथ बिताया है लिहाजा उन्हें उनकी पत्नी और गर्ल फ्रैंड ले जाने पर पाबंदी लगा दी है।
बांग्लादेश दौरे से वापस लौटने के बाद अधिकतर खिलाड़ी छुट्टियों पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। 6 अगस्त से शुरु हो रहे श्रीलंका दौरे पर टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री भी टीम के साथ रहेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
