टी-20 विश्वकप के लिए 15वें खिलाड़ी का चयन बना सिरदर्द
मुंबई। टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कल यानि 5 फरवरी को होना है। ऐसे में सेलेक्टर्स के सामने मनीष पांडे और अजिंक्या रहाणे में से किसी एक को चुनना बड़ी चुनौती बन गया है। सचिन ने बताया कौन दो खिलाड़ी लायेंगे टी-20 विश्वकप
VIDEO: विराट कोहली के इस वर्कआउट को देख बॉलीवुड हीरो भी खा जायेंगे गच्चा
ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रहाणे जख्मी होने की वजह से टीम के बाहर हो गये थे। लेकिन उनकी जगह पर टीम में शामिल होने वाले मनीष पांडे ने जिस तरह से आखिरी वनडे में टीम इंडिया को एक मात्र वनडे जीत हासिल करने में अहम भूमिका निभायी है उसने चयनकर्ताओं के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। जीत के बाद भज्जी बने रिपोर्टर लिया विराट का फनी इंटरव्यू, देखें वीडियो
Rohit, Shikhar, Kohli, Raina, Yuvraj, Rahane, Dhoni, Jadeja, Ashwin, Harbhajan, Pandya, Bhuvaneshwar, Nehra, Bumrah. That's 14. Await 15th
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 4, 2016
श्रीलंका के खिलाफ 9 फरवरी से टी-20 सीरीज शुरु होनी हैं, वहीं एशिया कप के लिए भी टीम का चयन होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि रहाणे को टीम में जगह मिल सकती हैं। जिस तरह से रहाणे ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम में अपनी जगह बनायी है उससे यह कहना मुश्किल है कि रहाणे को टीम से बाहर रखा जाएगा।
The #AsiaCup and #WorldT20 team gets picked tomorrow. Suspect 14 will be on most people's list, question about the 15th......
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) February 4, 2016
हालांकि 14 खिलाड़ियों के नाम पर लगभग सभी सहमत हैं लेकिन मुश्किल 15वें खिलाड़ी के चयन में है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है जबकि मनीष पांडे उनकी जगह पर टीम में जगह बनाने के लिए खड़े हैं। लेकिन जब विराट कोहली एशिया कप और टी-20 विश्वकप में टीम में शामिल होंगे तो एक बार फिर से मुश्किल खड़ी हो सकती है।
संभावित टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, अजिंक्या रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, हरभजन सिंह, हरेन पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमरा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
