'सेनोरिटा' गाने पर हरभजन ने गांगुली को कराए मजेदार डांस स्टेप, देखें VIDEO
नई दिल्ली: भारत के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविवार को एक टेलीविजन शो में लोकप्रिय बॉलीवुड गाने 'सेनोरिटा' पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को डांस करा दिया। दोनों क्रिकेटरों ने बंगाली क्विज गेम शो, दादागिरी अनलिमिटेड में उपस्थिति दर्ज कराई थी जिसमें उनके साथ कई अन्य पूर्व और वर्तमान भारतीय क्रिकेट सितारे भी थे- जहीर खान, वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, वीवीएस लक्ष्मण और रविचंद्रन अश्विन सहित।

भज्जी ने कराया दादा को डांस-
लोकप्रिय गायिका उषा उथुप ने इस शो में बॉलीवुड की हिट फिल्म "जिंदगी ना मिलेगी दोबारा" का "सेनोरिटा" गाना गाया। भारतीय क्रिकेटर गाने का आनंद ले रहे थे, देखते ही देखते भज्जे ने अपने पैर गाने की ताल के साथ हिलाने शुरू कर दिए। तब गेंदबाज ने गांगुली के हाथों को पकड़ लिया और मंच पर उनके साथ डांस करना शुरू कर दिया जबकि बाकी क्रिकेटर्स हंसते और ताली बजाते रहे।
एक क्रिकेटर होना मुश्किल है या बीसीसीआई अध्यक्ष होना? गांगुली ने दिया जवाब
गांगुली पहले तो हिचकिचा रहे थे, लेकिन बाद में, वे भी लय में आ गए, और अपनी खुद के कुछ स्टेप दिखाए। डांस के बाद, हरभजन ने गांगुली को गले लगाया, फिर दोनों क्रिकेट खिलाड़ी अपनी-अपनी जगहों पर लौट आए।
|
भज्जी-दादा के जुगलबंदी पर साथी क्रिकेटरों की तालिया- VIDEO
39 वर्षीय हरभजन गांगुली के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम का अभिन्न हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया पर 2001 की यादगार टेस्ट श्रृंखला जीत को ऑफ स्पिनर की ब्रेकआउट श्रृंखला के रूप में माना जाता है, जिसमें उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए थे। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में हैट्रिक भी ली थी और ऐसा करने वाले भारत के पहले टेस्ट गेंदबाज बने थे।

गांगुली की टीम का मजबूत हिस्सा थे हरभजन सिंह
हाल ही में, इंडिया टुडे के एक शो में, गांगुली ने खुलासा किया कि कैसे उन्हें यकीन हो गया कि हरभजन बड़े रिकॉर्ड पर जाएंगे। "वे इसे पहली नजर में प्यार कहते हैं। जब मैंने ईडन में हरभजन को गेंदबाजी करते हुए देखा, तो 14 विकेट लेने के बाद यह एक क्रिकेटर के लिए पहली नजर में प्यार था, जिसके बारे में मेरा मानना था कि यह खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए चीजें बदलेगा। '
"और उसके बाद उन्होंने 800 विकेट लिए जिस पर मैं हैरान नहीं हूं। वह और अनिल भारत के दो सर्वश्रेष्ठ स्पिनर थे जिन्होंने साथ में खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में बहुत विकेट लिए और अपना प्रभाव डाला।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
