IPL-9: मैच के दौरान भूकंप से हिला था ईडन गार्डन

कोलकाता। एक बार फिर से भूकंप के झटकों ने थोड़ा सा इंडियावालों को परेशान किया लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा कि भूकंप के झटकों से ईडन गार्डन भी चंद सेकंड के लिए थोड़ा हिल गया था। दरअसल ईडन गार्डन के चौथे फ्लोर पर स्थित प्रेस बॉक्स में चार सेकंड के लिए भूकंप के झटकों को महसूस किया गया, जिसके बाद प्रेस बॉक्स वाले थोड़े से घबराये और तुरंत बाहर निकल आये।

IPL 9: पापा बनने वाले हैं गुजरात लायंस टीम के कैप्टन सुरेश रैना

हालांकि भूकंप के झटकों और प्रेस बाक्स के लोगों की घबराहट का असर मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शक दीर्घा में बैठे करीब तीस हजार लोगों को बिल्कुल नहीं हुआ। मालूम हो जिस समय भूकंप आया था उस समय केकेआर के कैप्टन गौतम गंभीर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टॉस कराने में बिजी थे।

आपको बता दें कि बुधवार को ईडन गार्डन में खेले गये मैच में मुंबई इंडियन्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। कोलकाता टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने 5 बॉल शेष रहते 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। यह उसकी पहली जीत है।

Story first published: Thursday, April 14, 2016, 12:20 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+