IPL 10: बस रुकवाकर टॉयलेट भागे साउदी, भज्जी ने बनाया वीडियो
भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को ड्रेसिंग रूम में अपने फनी अंदाज के लिए जाना जाता है। इस बार भज्जी ने अपनी टीम के साथी खिलाड़ी टिम साउदी का फनी वीडियो बनाकर पूरी टीम को ठहाके लगाने का मौका दिया। दरअसल पंजाब के खिलाफ इंदौर में मैच खेलने के लिए पहुंचे हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वाले वीडियो में भज्जी साथी खिलाड़ी टिम साउदी के पेट खराब होने पर चुटकी ले रहे हैं। दरअसल विडियो देखा जा सकता है कि टीम साउदी बस रुकवाकर जल्दी-जल्दी भागते दिख रहे हैं।
पहले तो हरभजन साथी खिलाड़ियों से पूछते है "वह कहाँ जा रहा है? क्या किसी को पता है कि वह कहाँ जा रहा है?" भज्जी ने ट्विटर पर विडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'जब आपका टमी भी फनी के जैसा व्यवहार करने लगे। टिम का टमी ऐसा कर रहा है...' इसके साथ उन्होंने कुछ स्माइली भी शेयर किए। बस में मौजूद बाकी साथा खिलाड़ी भी टिम का मजाक उड़ाते देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि दो बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई का मुकाबला गुरुवार को पंजाब की टीम से है।
When the tummy acts funny...timmy's tummy goes 💨💨💨💨💨🌪🌪🌪😜😜😜😋😋 #timmystummy #funny #WhenYouNeedaLoo @mipaltan pic.twitter.com/9laKTU19OV
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) April 18, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
