कप्तान कोहली का नया फरमान: वजन कम करो वरना...
नई दिल्ली। इस बार आईपीएल की आरसीबी टीम शानदार खिलाड़ियों के बावजूद भी अब तक बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं। बैंगलोर रायल्स चैलेंजर्स में विश्व स्तर के खिलाड़ी हैं लेकिन इसक बाद भी आईपीएल 9 में टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है।
जानिए धोनी-विराट-रोहित का Diet-Chart और फिटनेस का राज
Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?
इस कारण से अब आरसीबी के स्टार कैप्टन विराट कोहली को गुस्सा आने लगा है क्योंकि उनकी टीम कई खिलाड़ी ओवरवेट हैं जिसके कारण टीम की फील्डिंग बहुत ज्यादा खराब हो गई है इस कारण विराट कोहली ने टीम में नया फरमान जारी किया है कि या तो टीम के प्लेयर्स अपना वेट कम करें या फिर अपने लिए कोई नयी टीम खोज लें।
जब विराट के कारण रो पड़े तेंदुलकर कहा चले जाओ यहां से..
इस गुस्से की सीधी तलवार गिरी है टीम के स्टार प्लेयर सरफराज खान पर जिनका वजन इस समय 80 किलो है जिसके कारण उन्हें दौड़ने-भागने काफी दिक्कत हो रही है। इस कारण विराट ने उन्हें नया डाईट चार्ट देते हुए टीम से बाहर कर दिया है। विराट को अपना आदर्श मानने वाले सरफराज ने इस बारे में कहा है कि विराट अपनी फिटनेस का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं जो कि एक बहुत अच्छी बात है इस कारण अब मैं भी उनके बनाये नियमों पर चल रहा हूं और वादा करता हूं कि वजन घटाकर जल्द वापसी करूंगा।
विराट और धोनी दोनों के छूटे पसीने, गर्मी से नहीं बल्कि...
मालूम हो कि सरफराज पिछले तीन मैचों में प्लेइंग इलेवन हिस्सा नहीं बन पाए हैं। सरफराज ने इस साल आईपीएल के 5 मैचों में 66 रन बनाए हैं। जबकि इस सीजन के आईपीएल के प्लेऑफ में अगर आरसीबी को रहना है तो उसे बचे हुए 6 मैचों में से 4 को हर हाल में जीतने होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications