ओलंपिक के प्रतीक चिन्हों की भारी माँग
बीजिंग आए लोगों में ओलंपिक के प्रतीक चिन्हों की काफ़ी माँग है. उसके लिए हज़ारों लोग बारिश-धूप की परवाह किए बिना उस स्टोर के बाहर खड़े रहते हैं.
ओलंपिक शुरू होने के बाद इस स्टोर पर इतने लोग पहुँचे कि वहाँ के प्रबंधकों को इसके लिए कड़े नियम बनाने पड़े. बढ़ती भीड़ को देखकर स्टोर के प्रबंधकों ने यह तय कर दिया कि स्टोर में एक बार में कितने लोग जाएँगे.
ऐसा भी नहीं है कि इस स्टोर में जो चीजें मिल रही हैं, वह काफ़ी सस्ती हैं. वहाँ मिलने वाली सस्ती से सस्ती चीज की क़ीमत भी कम से कम 30 युआन है. स्टोर से बीजिंग ओलंपिक में भाग लेने आए लोग टी शर्ट, टाई, बैग और बेड शीट जैसी चीजें ख़रीद सकते हैं. इस सभी चीजों पर ओलंपिक का शुभंकर बना हुआ है.
बाज़ार में मोलभाव
चीनी लोग मोलभाव में बहुत माहिर होते हैं. इस बात का उल्लेख उस पुस्तिका में भी किया गया है जो ओलंपिक खेलों में भाग लेने आए लोगों के लिए प्रकाशित की गई है.
इस पुस्तिका में बताया गया है कि शहर में जब आप ख़रीदारी करने जाएँ तो मोलभाव ज़रूर करें. दुकानदार किसी चीज की जितनी क़ीमत बताए आप उसके आधे से मोलभाव शुरू करें.
ओलंपिक कवर करने आए एक पत्रकार जब एक शापिंग मॉल में पहुँचे तो उन्हें वहाँ एक जैकेट पसंद आ गई जिसकी क़ीमत 2400 युआन थी. लेकिन मोलभाव करने के बाद सौदा पटा मात्र सौ युआन में.
यादगार लम्हे
बीजिंग ओलंपिक में भारत के टेबल टेनिस चैंपियन अंचिता शरद कमल भले ही कोई कमाल न दिखा पाए हों लेकिन यह दौरा उनके लिए यादगार बन गया है. स्टेडियम के बाहर लोग परिवार व दोस्तों के साथ फ़ोटो खिंचवाते दिख जाते हैं.
जब मैंने उनसे उनके अनुभव के बारे में पूछा जाता है तो उन्होंने बहुत ख़ुश होकर बताया कि उन्होंने टेनिस के नंबर खिलाड़ी रफ़ाएल नडाल के साथ नाश्ता किया है.
कमल को तरणताल के सरताज़ माइकल फेल्प्स ने अपने साथ फोटो खिंचवाने के लिए आमंत्रित किया.
साथ ही सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी उनसे लंबी बातचीत की. वो शरद कमल से भारतीय खिलाड़ियों के जीवन के बारे में जानने को उत्सुक थे.
शरद कमल दूसरी बार ओलंपिक में भाग ले रहे हैं, वह ख़ुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें ओलंपिक में खेलने का मौका मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी वह ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे और बढ़िया प्रदर्शन करेंगे. वह पुरुषों के सिंगल्स मुक़ाबले के दूसरे दौर में हार गए थे.
पिकनिक
नेशनल ओलंपिक स्टोडियम के आसपास का इलाक़ा जहाँ, तरणताल, इनडोर स्टेडियम, प्रेस सेंटर और अंतरराष्ट्रीय रेडियों सेंटर आदि बने हुए हैं, लोगों को काफ़ी पसंद आ रहा है.
यह इलाका क़रीब दो किलोमीटर लंबा और एक किलोमीटर चौड़ा है. यह इलाक़ा बहुत से लोगों के लिए पिकनिक मनाने की जगह बन गई है. लोग यहां लगी होर्डिंग्स को भी निहारते रहते हैं. यह स्थानीय और ओलंपिक में भाग लेने आए लोगों को समान रूप से आकर्षित कर रहा है.
यहाँ घूमने के दौरान सबसे बड़ी चिंता यह रहती है कि कहीं आपकी वजह से किसी की फ़ोटो न ख़राब हो जाए, क्योंकि यहाँ लोग स्टेडियम के आगे अपने परिवार और दोस्तों के साथ खड़े होकर फ़ोटो खिंचवाते रहते हैं.
इस इलाक़े में गाड़ियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. सिवाए वृद्धजनों और शारीरिक रूप से विकलांग लोगों की चलने वाली गोल्फ़ गाड़ियों को छोड़कर.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications