Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

AB के बल्ले ने छीनी गुजरात से जीत, लायंस को हरा RCB फाइनल में

बैंगलुरू। कहते हैं ना क्रिकेट अगर-मगर का खेल नहीं बल्कि इस गेम में कुछ भी हो सकता है और यही हुआ मंगलवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जहां आईपीएल के पहले क्वालिफायर मैच में एबी डिविलियर्स की 47 गेंदों में नाबाद 79 रनों की शानदार पारी ने गुजरात लायंस के मुंह से जीत छीन ली और आरसीबी ने फाइनल में जगह बना ली।

देखें: आरसीबी के नये थीम सांग पर थिरकते हुए कोहली-एबी को, हो जायेंगे बोल्ड

गुजरात की टीम ने हर तरह से बेहतरीन प्रदर्शन किया उसने शानदार बैटिंग करते हुए बेंगलोर को 159 रनों का लक्ष्य दिया, उसके जांबाज गेंदबाज धवल कुलकर्णी ने आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का खाता तक नहीं खुलने दिया और चार ओवरों में एक मेडन ओवर के साथ चार विकेट लेकर आरसीबी की हालत खारब कर दी लेकिन इसके बावजूद गुजरात की टीम एबी को रोक पाने में असमर्थ रही, जिन्होंने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

अब कोहली पर फिदा हुईं किंगफिशर गर्ल राशेल राव, बताया हॉट..

डिविलियर्स ने 47 गेंदों में नाबाद 79 रनों की खूबसूरत पारी खेली जिसमें पांच छक्के और पांच चौके शामिल हैं। एबी की इस पारी में सुंदर साथ दिया इकबाल अबदुल्ला ने, जिन्होंने 25 गेंदों में एक छक्के और तीन चौकों की मदद से 33 रन बनाये।

Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?

वैसे आईपीएल 9 में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने वाली गुजरात टीम अभी भी फाइनल में जगह बना सकती हैं। अब उसे एलिमिनेटर मैच में भिड़ने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की विजेता टीम से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ना होगा। जो टीम उस मैच में जीत हासिल करेगी वह आरसीबी के साथ फाइनल खेलेगी।

VIDEO: धोनी-विराट ने मिलकर उड़ाया अश्विन की हिंदी का मजाक

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+