मुंबई। आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी को लेकर आरोपों का सामना कर रहे बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन फिर से बोर्ड के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा मैं फिर से इस पद का चुनाव लड़ रहा हूं, वह यहां बीसीसीआई की मार्केटिंग कमेटी की मीटिंग में आये थे।
यह ध्यान देने योग्य है कि श्रीनिवासन के दामाद गुरूनाथ मयप्पन का नाम आईपीएल में हुई सट्टेबाजी में आया था, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से पीछे हटना पड़ा था। उनकी जगह जगमोहन डालमिया को बोर्ड की अंतरित समिति का अध्यक्ष बनाया गया था।
श्रीनिवासन भारत के दक्षिणी राज्यों के क्रिकेट संघो से संपर्क में बने हुए हैं और उनसे समर्थन देने की बात कह रहे हैं। श्रीनिवासन ने बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति की अध्यक्षता भी की थीा, जिसने क्रिकेटर एस श्रीसंत और अंकित चौहान पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
वह आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक भी हैं। जिसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं।