For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

आफरीदी पर बरसे लक्ष्‍मण

By Staff
हैदराबाद, 2 सितम्बर: भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के स्‍टार बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने पाकिस्‍तान के हरफनमौला ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी पर अनैतिक व्‍यवहार का आरोप लगाया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाली डेक्कन चाजर्स टीम के कप्तान रहे लक्ष्‍मण ने कहा कि उनकी हार सामूहिक नाकामी का नतीजा थी। ऐसे में टीम के सदस्य रहे शाहिद आफरीदी जैसे द्वारा टीम के खिलाफ बोलना नैतिकता के बिलकुल खिलाफ है।

लक्ष्मण ने कहा कि टीम की हार का इतना दुख नहीं, जितना आफरीदी द्वारा टीम के प्रति विपरीत टिप्‍पणियों के कारण रहा। उन्‍होंने कहा कि आफरीदी ने सार्वजनिक तौर पर टीम की नाकामी को लेकर बयान दिया। इससे टीम की छवि खराब हुई है।

लक्ष्मण ने आफरीदी के खिलाफ बोलते हुए कहा कि उनके अंदर जरा भी नैतिकता नहीं है। आईपीएल के दौरान उन्होंने टीम की आलोचना की और कप्तान को अकेला छोड़ दिया।

लक्ष्मण का कहना है कि इतने साल के करियर के बावजूद आफरीदी को क्रिकेट की मूलभूत बातों का ज्ञान नहीं है। इसके अलावा लक्ष्‍मण ने टीम की आर के लिए किसी एक खिलाड़ी को नहीं बल्कि पूरी टीम को दोषी ठहराया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+