Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गंभीर ने ट्विटर पर बताया बेटी का नाम, लोगों ने पूछा मतलब

नई दिल्ली। अभी हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर बच्ची के पिता बने हैं। गौतम ने 21 जून को ट्विटर के माध्यम से अपने फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। जहां उनके दोस्त और प्रशंसकों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दीं। वहीं बुधवार को बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने अपनी दोनों बेटियों की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए गंभीर ने लिखा, 'छोटी सी राजकुमारी जो हमारे दिलों पर राज करती हैं। आजीन और अनैजा।'

गंभीर ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें आजीन ने अपनी छोटी बहन अनैजा को गोद में ले रखा है। तस्वीर में दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। दूसरी तरफ कई ट्विटर यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर लिखते हैं, 'कितना प्यारा नाम रखा है आपने गौतम। भगवान हमेशा उनकी हिफाजत करे। बहुत सारा स्नेह।'

गंभीर ने ट्विटर पर एक बार फिर से वही तस्वीर साझा की है जो उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के समय की थी। इस तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी आज़ीन अपनी छोटी बहन अनैज़ा को गोद में लिए हुए है। गंभीर की इस तस्वीर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वे गंभीर से उनकी बेटियों के नाम का मतलब भी पूछ रहे हैं।

गौतम के फैंस ने बच्चों को शुभकामनाएं देने के साथ उनका नाम भी पूछा। गौतम गंभीर फैन क्लब ट्वीट कर लिखते हैं, 'कितने प्यारे नाम हैं। दोनों ही सचमुच कितनी प्यारी और अलग हैं।'एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'टनों के हिसाब से स्नेह। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। और आपकी दोनों बेटियों के लिए भी ढेर सारा स्नेह। अपना ख्याल रखिए और स्वस्थ्य रहिए।'

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+