Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एबी डिविलियर्स ने कप्तान के पद से दिया इस्तीफा

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट टीम के कप्तान एबी डिविलियर्स ने कप्तानी छोड़ने का फैसला ले लिया है, उन्होंने 12 दिसंबर से टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है।

सचिन ने कोहली को ऐसा क्या कहा कि वो बन गए 'विराट'?

डिविलियर्स को हाशिम अमला के कप्तान से इस्तीफा देने के बाद अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया गया था। जिसके बाद एबीडी ने दो टेस्ट मैचों में कप्तानी का जिम्मा संभाला, लेकिन घायल होने की वजह से उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है।

चोटिल होने के चलते लिया फैसला

दक्षिण अफ्रीका अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रंखला खेलेगी, लेकिन चोटिल होने के कारण डिविलियर्स ने कप्तानी पद छोड़ने का ऐलान किया है।

कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद डिविलियर्स ने कहा कि किस व्यक्ति विशेष से उपर टीम का हित होता है। मेरे लिए टीम की कप्तानी दिए जाना सम्मान की बात थी, लेकिन मैं पिछली दो सीरीज में मौजूद नहीं रह सका और आगे भी मैं उपलब्ध रहूं यह संशय है।

टीम इंडिया की जीत पर लता दी ने विराट को गिफ्ट की अपनी सदाबहार गीत

डुप्लेसिस का किया समर्थन
डिविलियर्स ने कहा कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, ऐसे में यह टीम के हित में होगा अगर डुप्लेसिस को टीम का नियमित कप्तान बनाया जाए।

डुप्लेसिस के बारे में डिविलियर्स ने कहा कि मैं उन्हें 20 साल से जानता हूं जबसे हम स्कूल लेवल पर एक साथ खेलते थे, उन्हें मेरा सहयोग हमेशा मिलता रहेगा, अगर उन्हें टीम की कमान पूर्ण रूप से सौंपी जाती है।

दो-तीन हफ्ते लग सकते हैं स्वस्थ्य होने में

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली श्रंखला में डिविलियर्स को टीम में जगह नहीं दी गई है। उनकी कोहनी में चोट के कारण वह टीम से बाहर हैं। टीम के मैनेजर ने बताया कि पहले की तुलना में डिविलियर्स की कोहनी अभी बेहतर हैं लेकिन अभी भी उन्हे पूरी तरह से स्वस्थ्य होने में दो से तीन हफ्ते का समय लग सकता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+