विश्वनाथन आनंद बने विश्व चैंपियन
भारत के विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर क्रैमनिक को हरा कर लगातार दूसरी बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है. फ़ाइनल में 12 बाजी रखे गए थे लेकिन 11 वीं बाजी में ही आनंद की जीत तय हो गई.
उन्हें विश्व चैंपियन बने रहने के लिए आधा अंकों की ज़रूरत थी और यह बाजी ड्रॉ खेल करके उन्होंने निर्णायक बढ़त बना ली. आनंद ने क्रैमनिक को 11वीं बाजी की 24वीं चाल के बाद ड्रॉ खेलने पर मजबूर कर दिया.
इस बाजी के बाद आनंद के 6.5 और क्रैमनिक के 4.5 अंक थे और इसलिए 12 वीं बाजी का कोई मतलब नहीं रह गया. क्रैमनिक काले जबकि आनंद सफेद मोहरों के साथ खेल रहे थे. 11 वीं बाजी में क्रैमनिक ने कुछ ज़्यादा ही रक्षात्मक रवैया अपनाया जिससे वो ख़ुद अपने ही जाल में फँस गए.
24 वीं बाजी तक कैमनिक को लगने लगा कि जीत उनके बस की नहीं है और उन्होंने ड्रॉ की पेशकश की जिसे आनंद ने स्वीकार कर लिया. मैच से पहले बनी सहमति के मुताबिक जीत से मिली 15 लाख यूरो की राशि दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबर बाँटी जाएगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications