oi-Pradeepkumar
मेलबर्न। भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने आज यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरूष युगल स्पर्धा में राडेक स्टेपनेक के साथ मिलकर सेमीफाइनल और मिश्रित युगल स्पर्धा में अपनी जोड़ीदार एलीना वेसनिना के साथ क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत की सानिया मिर्जा और रूस की वेसनिना की आज युगल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गयी।
उन्हें रूस की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा और वेरा ज्वोनारेवा की गैर वरीय जोड़ी से 6-7 , 6-2 , 4-6 से हार का मुंह देखना पड़ा। पेस और चेक गणराज्य के स्टेपनेक की गैर वरीय जोड़ी ने अमेरिका के एरिक बुटोराक और ब्राजील के ब्रुनो सोरेस की 10 वीं वरीय जोड़ी को एक घंटे 39 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 6-4 , 7-6 से परास्त किया।
अब फाइनल में जगह बनाने के लिये उनका सामना बेलारूस के मैक्स मिर्नयी और कनाडा के डेनियल नेस्टर की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा। वहीं मिश्रित युगल में पेस और उनकी जोड़ीदार वेसनिना ने चीनी ताइपे की सु वेई सेह और पोलैंड के मार्सिन मातकोवस्की को सीधे सेटों में 6-3 , 7-5 से परास्त किया।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, January 26, 2012, 11:50 [IST]
Other articles published on
Jan 26, 2012