कोलकाता। जैसी की उम्मीद थी ठीक वैसे ही कोलकाता में आईपीएल 8 सेरोमनी का आगाज हुआ। रंगारंग कार्यक्रम को देखने के लिए कोलाकाता स्टेडियम में 30, 000 से ज्यादा के दर्शक मौजूद थे। शो की मेजबानी कर रहे अभिनेता सैफ अली खान ने इतने लोगों के सामने उस राज से पर्दा उठाया जिसे जानने के लिए लोग ना जाने कब से बेकरार थे। सैफ ने बताया कि वो अपने पापा मंसूर अली खान पटौदी की तरह महान क्रिकेटर क्यों नहीं बन पायें।
सैफ ने कहा कि मैं बचपन से ही काफी 'लेट-लतीफ' था जिसके कारण मैं क्रिकेट की दुनिया में कदम नहीं रख पाया। सैफ ने कहा कि इसलिए ही वह अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी के पदचिह्नों पर नहीं चल सके और क्रिकेटर नहीं पाए, क्योंकि उनमें इसकी काबिलियत ही नहीं थी। सैफ ने कहा कि मैं देर से जागने वाले लेट-लतीफ व्यक्ति हूं। मैं खुद को 30 की अवस्था के बाद जान पाया, और मेरे खयाल से क्रिकेट में करियर बनाने के लिहाज से काफी देर हो चुकी थी।
IPL 8 pictures शाहिद ने किया आगाज़, स्टेज पर की गंदी बात!
हालांकि सैफ ने बताया कि मैंने स्कूल लेवल पर क्रिकेट खेला है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि मुझमें क्रिकेटर बनने का स्वाभाविक गुण था, जैसा कि मेरे पिता में था या अन्य सभी खिलाड़ियों में होता है।
Pictures IPL 8 विराट से बोलीं अनुष्का चार कदम.. चल दो ना साथ मेरे!
अपने वालिद और महान क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी को याद करते हुए सैफ ने कहा कि मैं पांच साल का था पापा ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ दिया, लेकिन मैंने उन्हें खेलते देखा है। मैं उन्हें एक कुशल बल्लेबाज के तौर पर याद करता हूं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी काबिलियत थी सिर्फ एक आंख के बावजूद शानदार अंदाज खेलते थे। मालूम हो कि देश के महान खिलाड़ियों में से एक मंसूर अली खान को लोग क्रिकेट की दुनिया का टाइगर कहते थे।