अब इस एक्ट्रेस के साथ वायरल हुए धोनी के फोटो, जानिए क्या है कनेक्शन
नई दिल्ली। क्रिकेट और ग्लैमर का पुराना रिश्ता रहा है। तभी तो आए दिन किसी न किसी क्रिकेटर का बॉलीवुड के साथ कनेक्शन निकल ही आता है। इनमें सबसे ताजा और फेमस है विराट और अनुष्का का। हालांकि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बॉलीवुड कनेक्शन भी काफी प्रचलित रहा है। फिलहाल तो धोनी के फोटो अब एक नई एक्ट्रेस के साथ वायरल हो रहे हैं।

धोनी ने दी थी पार्टी
ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद टीम इंडिया 7 अक्टूबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। उससे पहले टीम खिलाड़ी अपने-अपने तरीके से समय बिता रहे हैं। अभी हाल ही में धोनी ने अपने फॉर्म हाउस पर बड़ी पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने शिरकत की थी।

ये है वो एक्ट्रेस, बॉलीवुड में कर रही है एंट्री
दरअसल, अपने होम टाउन रांची में एमएस धोनी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा से मिले। सौंदर्या शर्मा बॉलीवुड में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। सौंदर्या शर्मा अपनी आने वाली फिल्म रांची डायरीज से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। इस फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

धोनी के शहर रांची में हैं सौंदर्या शर्मा
दरअसल रांची डायरीज फिल्म की पूरी टीम इन दिनों प्रमोशन के लिए धोनी के शहर रांची में है। इस दौरान सौंदर्या शर्मा ने धोनी से मुलाकात की है। हालांकि ये केवल फिल्म प्रमोशन का ही तरीका है।

धोनी की बेटी जीवा के मुरीद हुए अनुपम खेर
आपको बता दें कि इससे पहले अनुपम खेर ने एमएस धोनी के घर जाकर उनसे मुलाकात की। अनुपम खेर ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने महेंद्र सिह धोनी की बेटी जीवा की भी जमकर तारीफ की है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
