'सुपरहीरो' की तरह हवा में उछलकर रैना ने पकड़ा 'तुक्का' कैच, वीडियो वायरल
नयी दिल्ली। क्रिकेट में कब कौन सा नजारा देखने को मिले इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। किस गेंद पर इतिहास रच जाए ये कह पाना मुश्किल होता है। ऐसा ही एक नजारा दिखा आईपीएल सीजन 9 में गुजरात लायंस और कोलकाता नाइज राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में, जहां गुजरात के कप्तान ने कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में कल्पना करना भी मुश्किल हैं। IPL मैच बीच में छोड़कर जा रहे हैं रैना, जानें क्या है पूरा मामला?
गुजरात के कप्तान सुरेश रैना मानो सुपरहीरो बन गए थे। बिल्कुल असंभव सा लगने वाला कैच उन्होंने हवा में उछलकर पकड़ दिया। जिसने भी उनका ये कैच देखा बस देखता ही रह गया। केकेआर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आउट होने के बाद विश्वास नहीं कर सके कि रैना ने यह कैच लपक लिया है।
IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!
ड्वेन स्मिथ की शॉर्ट गेंद पर सूर्यकुमार ने स्लिप के ऊपर से शॉट खेला। वहां स्लिप में खड़े रैना ने अपनी लंबाई से ज्यादा की छलांग मारकर तुक्के में शानदार कैच लपक लिया। रैना का ये कैच उनके क्रिकेट करियर में हमेशा याद किया जाएगा। देखिए सुपरहीरो रैना का ये शानदार कैच...
.@ImRaina holds onto a blinder #KKRvGL #VIVOIPLhttps://t.co/ezf27huI2L
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
