Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Champions Trophy 2017: India Vs Sri Lanka- हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच

ओवल। द ओवल मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे श्रीलंका ने अपने बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर आठ गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

उसकी तरफ से दनुष्का गुणाथिलाका ने 76 और कुशल मेंडिस ने 89 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 159 रनों की साझेदारी की जो श्रीलंका के लिए निर्णायक साबित रही। कुशल मेंडिस की बेहतरीन पारी के चलते उन्‍हें हटके प्‍लेयर ऑफ द मैच के टाइटल से नवाजा जाना गलत नहीं होगा।

श्रीलंका की टीम की तरफ से निरोशन डिकवेला और दानुष्का बल्लेबाजी करने उतरे पर डिकवेला (7) को भुवनेश्वर कुमार ने आउट कर दिया। उनके आउट होने के बाद कुशल मेंडिस खेलने उतरे और उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जीत की तरफ अग्रसर किया। मेंडिस को 24 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने अपनी ही गेंद पर जीवनदान दे दिया। पर दानुष्का गुनातिलका (75) को धोनी ने शानदार तरीके से रनआउट किया।

इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुशल मेंडिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद मेंडिस ने कहा कि ''विकेट अच्छा था। धवन ने अच्छी बल्लेबाजी की। मेरी गुणतिलक के साथ अच्छी साझेदारी हुई। मुझे खुशी है कि भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और हम जीते। कुशल परेरा और एंजेलो ने अच्छी बल्लेबाजी की। ''

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+