पापा बनने वाले हैं जडेजा, धूमधाम से हुई रीवाबा की गोद भराई
नई दिल्ली। इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में बेंग्लुरू में टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन जडेजा ने आज तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दी है।

सरजी पापा बनने जा रहे हैं
लेकिन जहां मैदान पर जडेजा उर्फ सरजी का जलवा कायम है वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में भी खुशियां दस्तक देने जा रही हैं। जी हां आपके चहेते सरजी पापा बनने जा रहे हैं।

वाइफ रीवाबा की गोदभराई
आपको बता दें कि शुक्रवार को उनके जामनगर स्थित घर पर उनकी वाइफ रीवाबा की गोदभराई हुई।

बहन नयना ने दी जानकारी
जडेजा की बहन बहन नयना ने जानकारी देते हुए बताया कि मई के अंत तक वे (रवींद्र) पिता बन जाएंगे।

रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी
मालूम हो कि रीवाबा के चाचा हरिसिंह सोलंकी गुजरात कांग्रेस पार्टी से जकोट शहर के महामंत्री हैं इसलिए उनका परिवार राजनीति में अच्छी पकड़ रखता है।

पिछले साल 17 अप्रैल को हुई थी शादी
जडेजा-रीवाबा की शादी धूमधाम से राजकोट के सीजंस होटल में पिछले साल 17 अप्रैल को हुई थी।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications