Video: देखें ऋषभ पंत की हिंदी पाठशाला, विदेशी खिलाड़ियों को सिखा रहे हैं हिंदी
नयी दिल्ली। आईपीएल में देशी-विदेशी खिलाड़ियों का तालमेल देखने लायक होता है। जो कभी एक-दूसरे के विरुद्ध खेलते हैं वो यहां एक टीम की तरह खेलते नजर आते हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने तो यहां पाठशाला लगा दी है। पाठशाला हिंदी की लगी है। जहां टीम के विदेशी खिलाड़ियों को हिंदी सिखाया जा रहा है।
ऋषभ पंत अपनी टीम के विदेशी खिलाड़ियों के लिए प्रोफेसर बने हुए हैं और उन्हें दिल्ली में रहने और घूमने के लिए जरूरी बोलचाल के हिन्दी भाषा के शब्दों को सिखा रहे हैं। ऋषभ के हिंदी क्लास का वीडियो दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया है। जिसमें वो दो विदेशी खिलाड़ी क्विंटन डि कॉक व सैम बिलिंग्स हिन्दी सीखने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो में देखेंगे कि कैसे ऋषभ पंत अपने कुशल तरीके से अपने साथी खिलाड़ियों को हिंदी के शब्दों का उच्चारण करवा रहे हैं। देखें वीडियो...
दिल्ली आ कर हिन्दी ना सीखी? Watch @sambillings & @QuinnyDeKock69 get a crash course from local #DilliBoy Rishabhhttps://t.co/UvAvNJvnnE
— Delhi Daredevils (@DelhiDaredevils) May 2, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
