हार के बाद अफरीदी ने कहा, कप्तानी के लिए फिट नहीं हूं
नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के हाथों से मिली हार के साथ ही पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। टूर्नामेंट में ग्रुप-2 में शुक्रवार को हुए मुकाबले में पाकिस्तान 21 रनों से हार गया। इस हार के साथ ही कप्तान शाहिद अफरीदी आलोचना के केंद्र में आ गए है। ऐसे में अफरीदी ने ऐलान कर दिया है कि वो बहुल जल्द संन्यास को लेकर ऐलान करेंगे। अफरीदी ने कहा है कि वो आगामी चार या पांच दिनों के भीतर वो संन्यास को लेकर फैसला लेंगे।
अफरीदी ने कहा है कि पाकिस्तान लौटने के बाद वो 4-5 दिनों के भीतर संन्यास को लेकर फैसला करेंगे। अफरीदी ने कहा कि जो भी देश के लिए सही होगा, मैं उसके साथ जाऊंगा और अपने फॉर्म को भी देखूंगा। अ फरीदी ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी के तौर पर मैं फिट हूं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर नहीं।
पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान अफरीदी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं पीसीबी ने भी अफरीदी को कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही पाकिस्तान की पूरी टीम बदल जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
