यूएस ओपन खिताब भी नडाल के नाम
उन्होंने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐशे स्टेडियम में 6-4, 5-7, 6-4, 6-2 से हराया. हालांकि बारिश के कारण इस जीत के लिए उन्हें दो घंटे से भी ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ा लेकिन नडाल ने इसके साथ ही यूएस ओपन के विजेताओं में अपना नाम दर्ज करा लिया.
यूएस ओपन के अलावा बाक़ी सारे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में वह पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं. और इस जीत के साथ वह दुनिया के सातवें ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टेनिस के चारों बड़े ख़िताब ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ़्रेंच ओपन, विंबल्डन और यूएस ओपन में जीत दर्ज की है. 24 साल के नडाल का यह नौवां बड़ा ख़िताब है और इस साल ये उनका तीसरा ख़िताब है.
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नडाल ने इस साल फ़्रेंच ओपन और विंबल्डन का ख़िताब भी अपने नाम किया है. वह इस जीत के साथ दुनिया के तीसरे सबसे कम उम्र खिलाड़ी बन गए जिन्होंने करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
