जानिए टीम इंडिया की पुंगी बजाने वाले गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बारे में 10 बातें
मीरपुर। दो वनडे में भारतीय शेरों की हवा निकालने वाले गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, इनकी घातक गेंदबाजी के आगे टीम इंडिया के विश्वस्तरीय बल्लेबाजों की एक नई चली।
आईये जानते हैं टीम इंडिया की पुंगी बजाने वाले गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के बारे में 10 बातें
- मुस्ताफिजुर रहमान की उम्र अभी 19 साल हैं और इनका जन्म बांग्लादेश के सतखिरा डिस्ट्रिक्ट में हुआ है।
- भारत के ही खिलाफ इन्होंने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच खेला है।
- 18 जून 2015 को ही रहमान ने अपने पहले मैच में पांच विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का रिकार्ड अपने नाम किया है।
- बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान ने भारत के खिलाफ जारी तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के दो मैचों में 11 विकेट लेकर रिकार्डबुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
- मुस्ताफिजुर एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में अपने करियर के शुरुआती दो मैचों में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
- पहले वनडे में धोनी से धक्का खाने के कारण वो विवादों में भी आये और उन पर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना भी सुनाया गया।
- न्यूजीलैंड के डेनियल विटोरी के बाद मुस्तफिजुर दूसरे बॉलर हैं जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दो वनडे मैचों में पांच-पांच विकेट निकाले हैं।
- मुस्तफिजुर की हाईट 5 फुट 11 इंच है और यह बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं।
- मीरपुर में ही खेले गए पहले मुकाबले में मुस्ताफिजुर ने 50 रन देकर पांच विकेट लिए थे और फिर रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में उन्होंने 43 रन देकर 6 विकेट हासिल किए।
- मुस्ताफिजुर ने बांग्लादेश के लिए एकदिवसीय मैचों में तीसरा सबसे अच्छा गेंदबाजी विश्लेषण पेश किया। इससे पहले मशरफे मुतर्जा ने
- 2006 में केन्या के खिलाफ 26 रन देकर छह और रुबेल हुसैन ने 2013 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन देकर छह विकेट लिए थे।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
