रिकी पोंटिंग को सपनों में अभी भी क्यों डराते हैं हरभजन सिंह, जानिए इस खबर में
नई दिल्ली। आॅस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कल कहा था कि भारतीय आॅफ स्पिनर हरभजन सिंह मैदान में उनके सबसे बड़े दुश्मन थे। उन्होंने स्वीकारा कि टर्बनेटर की गेंदबाजी को खेलना उनके लिए आसान नहीं रहा और वह आज भी उन्हें सपने में आकर डराते हैं।
पढ़ें : PICS: धोनी की पत्नी साक्षी संग यह रोमांटिक तस्वीर तेजी से हो रही है वायरल, जानिए वजह
...तो इस वजह से डरते हैं रिकी पोंटिंग
- हम अगर हरभजन सिंह के गेंदबाजी कॅरियर पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उन्होंने रिकी पोंटिंग को सर्वाधिक बार अपना शिकार किया है।
- उन्होंने रिकी पोंंटिंग को कुल 13 बार आउट किया है, जो कि किसी अन्य बॉलर के मुकाबले सबसे ज्यादा है।
- भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहली हैट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ ही अपने कॅरियर में सर्वाधिक विकेट भी लिए हैं।
दोनों में रहा है 36 का आंकड़ा
रिकी पोंटिंग और हरभजन सिंह के बीच आईपीएल मैच के दौरान एक बार तीखी बहस हो गई थी। इसके अलावा 1998 में भारत-आॅस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान एक मैच में रिकी पोंटिंग हरभजन सिंह की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उसके बाद उन दोनों में तगड़ी बहस हो गई। हालांकि, उस मैच में हरभजन सिंह पर जुर्माना लगने के साथ ही एक मैच में खेलने पर भी बैन लगा था।
इस मैच का वीडियो आप यहां देख सकते हैं :
रिकी पोंटिंग को हाल ही में आॅस्ट्रेलियाई दूतावास ने भारत-तस्मानिया के व्यापार संबंधों को प्रमोट करने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।
शेन वॉर्न भी कर चुके हैं ऐसा खुलासा
रिकी पोंटिंग के हरभजन सिंह को लेकर इस नए खुलासे से पहले भी आॅस्ट्रेलिया के ही पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने सचिन तेंदुलकर को सबसे खतरनाक बल्लेबाज बताया था। उन्होंने कहा था कि सचिन उनके सपने में आते हैं और 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के मारते दिखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

