विश्वकप दौरे पर जाने वाले रोहित से आज पहली बार बात करेंगी उनकी मां
मुंबई। आज भारत ने बांग्लादेश को 109 रनों से हराकर विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की यह विश्वकप की लगातार 7वीं जीत है। आज की जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने आज एक शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
सात समंदर दूर बैठे टीम इंडिया के हीरो रोहित शर्मा के मम्मी-पापा की आंखें इस समय खुशी से छलछला रही हैं। एबीपी न्यूज से बात करते हुए रोहित के मां-पापा ने कहा कि आज टीम इंडिया को हम जीत की बधाई देते हैं और दुआ करते हैं कि वो आगे भी ऐसे ही खेले। आज मेरे बेटे ने जिस तरह से बैटिंग की है उस पर हमें नाज हैं।
जानिए रोहित शर्मा के शानदार शतक की 5 खास बातें
इस बातचीत के दौरान एक खास बात निकलकर सामने आयी कि रोहित की मम्मी ने उनसे विश्वकप के सेलेक्शन पर कहा था कि जब तक तुम वहां पर सेंचुरी नहीं बनाओगे मैं तब तक मैं तुमसे बात नहीं करूंगी, जिस पर रोहित की मम्मी ने हंसते हुए कहा कि आज करूंगी ना दिल खोलकर और जीभर की बातें। आज मेरे बेटे ने मेरा ही नहीं पूरे देश का सिर ऊंचा कर दिया है। मैं आज बहुत खुश हूं और अपने बेटे पर मुझे बहुत लाड़ भी आ रहा है।
धोनी की जीत का सैकड़ा, भारत की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री
रोहित के शतक पर गौरवान्वित हुए उनके मम्मी-पापा
गौरतलब है कि मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर चल रहे विश्व कप-2015 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में रोहित ने शानदार 137 रनों की पारी खेली, जिसके बल पर भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 303 रनों का लक्ष्य दिया था और आज बांग्लादेश को 109 रनों से हरा पाया। रोहित के वनडे करियर का यह सातवां और विश्वकप में पहला शतक है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
