फिक्सिंग के घिनौने आरोप लगाने वाला भी श्रीनिवासन का 'गे' बेटा ही था
मुंबई। श्रीनिवासन और उनके दामाद गुरूनाथ मयप्पन पर आईपीएल के घिनौने आरोप लगाने वाला श्रीनिवासन का गे बेटा अश्विन ही था। अश्विन ने ही एक न्यूज पेपर से बात करते हुए था कि उसके जीजा सट्टेबाजी का खेल लंबे अरसे से खेल रहे हैं। जीजा मयप्पन को मेरा हक देने वाले श्रीनिवासन को मयप्पन के बारे में हर जानकारी है। अश्विन ने कहा कि मेरे पिताजी से पूछा जाये कि वह बाद अपना चार्टर प्लेन लेकर दुबई में चार घंटे क्यों रूकते हैं? औऱ उस चार घंटे में उनके साथ ग्लोफ कौन खेलता है?
तभी यह बात सामने आयी थी कि श्रीनिवासन और उनके बेटे अश्विन की बिल्कुल पटती नहीं क्योंकि श्रीनिवासन का बेटा अश्विन समलैंगिक हैं और मर्दों के साथ सोता है। इसी मतभेद के कारण श्रीनिवासन ने अपनी जयदाद और परिवार से अश्विन को बेदखल कर रखा है और मयप्पन को दामाद की जगह बेटे का अधिकार दे रखा है। अश्विन ने साफ तौर पर कहा था कि मयप्पन औऱ बुकिज का पुराना यराना है। गौरतलब है कि हाल ही में सु्प्रीम कोर्ट ने मयप्पन को फिक्सिंग के लिए दोषी ठहराया है।
मालूम हो कि एक बार फिर से पूर्व बीसीसीआई चीफ एन. श्रीनिवासन अपने 'गे' बेटे को लेकर चर्चा में हैं, अंग्रेजी अखबार डीएनए के मुताबिक एन. श्रीनिवासन पर उनके 'गे' बेटे अश्विन ने आरोप लगाया है कि वो एक लड़की से शादी करने के लिए उन पर शारीरिक और मानसिक दवाब डाल रहे हैं क्योंकि उन्हें अपना वंश चलाने वाला एक वारिस चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
