For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मुझे भरोसा है कि हम ICC ट्राॅफी जीत सकते हैं', गांगुली ने बताया कारण

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली को भरोसा है कि भारतीय टीम निश्चित रूप से जल्द ही एक आईसीसी खिताब हासिल करेगी, क्योंकि 2022 से 2031 तक हर साल आईसीसी टूर्नामेंट होने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, लेकिन इसके बाद कभी ट्राॅफी नहीं जीत पाए। उसके बाद, टीम 2014 टी20 विश्व कप फाइनल श्रीलंका से, 2016 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल वेस्टइंडीज से, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पाकिस्तान से, 2015 और 2019 वनडे विश्व कप सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हार गई थी। जबकि 2021 में न्यूजीलैंड के हाथों विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में हार गए थे।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 2021 के टी20 विश्व कप में, भारत सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका, जो 2012 के बाद पहली बार हुआ था कि टीम आईसीसी आयोजन में जल्दी से बाहर हो गई थी। गांगुली ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा, "2022 से 2031 तक, हर साल एक विश्व चैंपियनशिप होगी और भारत जीतने के लिए दावेदार होगा। मुझे हमेशा विश्वास रहा है कि वे जीत सकते हैं। 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 2021 टी20 विश्व कप में, वे ग्रुप स्टेज में ही हार गए। लेकिन किसी भी अन्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसक की तरह, मुझे भरोसा है कि भारत इनमें से कुछ टूर्नामेंट जरूर जीतेगा। हालांकि, वे सब कुछ नहीं जीत सकते।"

यह भी पढ़ें- दिलीप वेंगसरकर बोले- समय आ गया कि चयनकर्ता उसे तुरंत चुनें और ज्यादा माैके दें

गांगुली ने आगे कहा, "भविष्य की भविष्यवाणी करना बहुत मुश्किल है, लेकिन भारत एक पास एक महान टीम है। हमारे पास एक बहुत अच्छा कोच राहुल द्रविड़ के रूप में है और टीम एक नए कप्तान रोहित शर्मा के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार है। इसलिए, हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। क्रिकेट एक टीम गेम है। खिलाड़ी अपने कप्तान और कोच के साथ मिलकर इसे सफल बनाते हैं। और वे पिछले पांच वर्षों में सफल रहे हैं। मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि वे अभी क्यों नहीं कर सकते। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि आने वाले सालों में हम और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।"

Story first published: Monday, December 13, 2021, 13:57 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+