Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बस एक ख्वाहिश..विश्वकप 2015 खेलना चाहता हूं: हरभजन सिंह

मुंबई। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारत के स्टार स्पिनर रहे हऱभजन सिंह ने आखिरकार मीडिया के सामने मुंह खोल ही दिया है कि वो विश्वकप 2015 खेलना चाहते हैं। इन दिनों घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 'दूसरा' विशेषज्ञ मिस्टर भज्जी ने कहा कि विश्व कप के लिए नेशनल टीम में वापसी करना चाहते हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि वो वापसी कर लें।

एक स्पोर्टसमैन की तरह पॉजीटिव सोच रखने वाले हरभजन सिंह ने कहा कि मेरे दिमाग में सिर्फ अपनी वापसी को लेकर बातें चलती रहती हैं और इसके अलावा मैं कुछ और नहीं सोचता हूं। मैं एक-दो नहीं बल्कि सारे विश्वकप के सारे मैच खेलना चाहता हूं।

पुराने अनुभवों को याद करते हुए मिस्टर भज्जी ने कहा कि 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम एक मजबूत टीम तो थी ही, लेकिन उस जीत में सबसे अहम भूमिका टीम के भीतर स्वस्थ वातावरण ने निभाई। कोच गैरी कर्स्टन ने टीम के अंदर मैत्रीपूर्ण माहौल तैयार किया जिसने हमें एकदूसरे से बांधे रखा। हरभजन ने कहा, "हमें तब पूरा विश्वास था कि हम जीत सकते हैं। हम 2008 के बाद से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे।

विश्वकप 2015 खेलना चाहता हूूैं भज्जी...

इस बार भी मुझे पूरी उम्मीद है कि टीम इंडिया बहुत अच्छा प्रदर्शन विश्वकप में करेगी। फिलहाल भज्जी की पूरी कोशिश है कि वो हर हालत में विश्वकप का हिस्सा बनें, देखते हैं उनकी यह तमन्ना पूरी होती है कि नहीं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+