मैं वहीं बॉलर हूं, जिसने रिकी पोंटिंग को आउट किया: इशांत शर्मा
वेलिंग्टन | विदेशी धरती पर सौ विकेट लेने का कारनामा करने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का कहना है कि मैं आज भी पहले की तरह की गेंदबाजी करता हूं। मैं वही गेंदबाज हूं जिसने 2007-08 आस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज रिकी पोंटिंग के खिलाफ बॉलिंग की थी और उन्हें आउट किया था और 2011 में मैन आफ द सीरीज रहा था।
इशांत का कहना है कि मैं दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं लेकिन जिंदगी की तरह खेल में भी उतार चढ़ाव आते रहते हैं। बार बार टीम से अंदर बाहर होने से भी लय बिगड़ती है। जब भी कठिन दौरे होते थे मुझे टीम से बाहर कर दिया जाता था और आसान दौरे होने पर मुझे टीम में जगह दी जाती थी। टीम से अंदर बाहर होने से लय खराब होती है।इशांत शर्मा विदेशी धरती पर 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले आठवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इशांत ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन को आउट करके यह मुकाम हासिस किया। वेलिंग्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इशांत ने 51 रन देकर छह विकेट लिए। वह अब तक 164 टेस्ट विकेट हासिल कर चुके हैं। उनका टेस्ट औसत 36.06 का रहा है। इशांत ने विदेशी पिचों पर अब तक 102 विकेट लिए हैं।
इशांत चौथे ऐसे भारतीय सीमर हैं, जिन्होंने विदेश में 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। उनसे पहले कपिल देव (215), जहीर खान (202), जवागल श्रीनाथ (128) यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।
इशांत, कपिल, श्रीनाथ और जहीर के अलावा अनिल कुम्बले, हरभजन सिंह, बिशन सिंह बेदी और वेंकट चंद्रशेखर ने विदेश में 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। सबसे अधिक 269 विकेट कुम्बले के नाम हैं। हरभजन ने अब तक विदेशों में 148, बेदी ने 129 और चंद्रशेखर ने 100 विकेट हासिल किए हैं। इशांत, जहीर और हरभजन के अलावा इस सूची में शामिल गेंदबाज संन्यास ले चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
