T20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के पास 10 का दम, जानें कब-कब किया पाक को ढ़ेर
नयी दिल्ली। जब मैदान में इंडिया-पाकिस्तान हो तो रोमांच की पराकाष्ठा हो जाती है और अगर मैच वर्ल्ड कप का हो, आलाम क्या होगा ये बताने की जरुरत नहीं। टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से दोनों टीमें भिड़ने वाली है।
ऐसे में फिल्ड में खिलाड़ी खेल रहे होंगे तो लोगों में टेंशन का पारा चढ़ रहा होगा। दर्शकों के इस तनाव से खिलाड़ी भी अछूते नहीं रहते। कई बार ये टेंशन उनके चेहरों पर दिख जाता है। मैदान में नोक-झोंक जैसी चीजें आम हो जाती है।
आज हम जो आंकड़े आपको बताने जा रहे हैं उसे जानकर टीम इंडिया के फैन्स जहां रिलेक्स होंगे तो पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों की टेंशन और बढ़ जाएंगी। आपको बता दें कि चाहे टी-20 फॉरमैट का वर्ल्ड कप हो, या ODI इंटरनेशनल मैचों का वर्ल्ड कप, पाकिस्तान कभी भी टीम इंडिया को हरा नहीं पाया है।
भारत-पाक भिड़ंत से पहले दोनों टीमों के बारे में 10 अहम तथ्य
बार टी20 वर्ल्ड कप और 6 बार वन-डे इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने हुई है, लेकिन हर बार टीम इंडिया ने ही जीत हासिल की है। ऐसे में टीम इंडिया का परफॉर्मेंस 10 के दस में जीत हासिल कर 100 फीसदी का है। आइए कब-कब टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हार का सामना कराया।

पाक का मनोबल ऊंचा
पहली बार 1992 में दोनों टीमें भिड़ी। टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 43 रनों से हराया था।

पाक का मनोबल ऊंचा
साल 1996 में आईसीसी वर्ल्डकप के दौरान दोनों टीमें फिर से भिड़ी। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 39 रनों से शिकस्त दी थी।

पाक का मनोबल ऊंचा
साल 1999 वर्ल्ड कप के दौरान सुपर सिक्स दौर में भारत ने 47 रन से पाक को हराया था।

पाक का मनोबल ऊंचा
2003 में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप के लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया।

पाक का मनोबल ऊंचा
2007 टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों प्रतिद्वंद्वी फाइनल में भिड़े थी, जिसमें टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में रोमांचक जीत हासिल की थी।

पाक का मनोबल ऊंचा
2007 टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पहले मैच में भिड़ी थी। जिसमें 'बॉल आउट' के जरिये टीम इंडिया ने जीत हासिल की।

पाक का मनोबल ऊंचा
साल 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़े थे, इस मैच में भारत ने पाक को 29 रन से परास्त किया था।

पाक का मनोबल ऊंचा
साल 2012 को कोलंबो में खेले गए मैच में भारत ने 3 ओवर शेष रहते हुए 8 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की थी।

पाक का मनोबल ऊंचा
साल 2014 टी-20 इंटरनेशनल वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मीरपुर स्टेडियम में भारत ने 7 विकेट से पाकिस्तान को हराया था।

पाक का मनोबल ऊंचा
साल 2015 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 76 रनों से हराया था। अब 11 वीं बार दोनों टीमें 19 मार्च को केलकाता के ईडन गार्डेन में मिलेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications