Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जोंटी रोड्स का दिखा भारत प्रेम, अपनी बेटी का नाम रखा 'इंडिया'

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर जोंटी रोड्स को भारत से कितना लगाव है इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपनी बेटी नाम इंडिया रखा है। रोड्स इस समय भारत में आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं और वह मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं।

जोंटी रोड्स ने 23 अप्रैल को रात में ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी कि वह पिता बन गये हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया रखा है। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि उनकी बच्ची और पत्नी का स्वास्थ्य बेहतर है।

जोंटी की पत्नी मेलाइन जीन ने मुंबई के सांता क्रूज अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। अपनी बेटी का नाम जोंटी ने इंडिया रखा है। आपको बता दें कि जोंटी को क्रिकेट की दुनिया में उनके बेहतरीन कैच और फील्डिंग के लिए जाना जाता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+