IPL 2016: कोहली के खिलाफ दिखा गंभीर का 'डर्टी गेम'
नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में खिलाड़ियों के बीच मैदान में विवाद होना कोई नई बात नहीं है। कई बार खेल के दौरान खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। ऐसा ही कुछ देखने को मिला सोमवार को कोलकाता नाइडराइजर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के मैच के दौरान, जहां कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर अपना आपा खो बैठे और बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली को गेंद दे मारी। Video: जीत की खुशी में गंभीर हुए आक्रामक, कुर्सी फेंककर विवादों में फंसे
विराट कोहली की विस्फोटक पारी की बदौलत बैंगलोर ने कोलकाता की उन्हीं के घर में मात दी। लेकिन इस दौरान गौतम गंभीर ने फिर ऐसी हरकत की जिसने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया। दरअसल मैच का 19वां ओवर चल रहा है। ओवर की दूसरी गेंद पर विराट ने कवर प्वाइंट में शॉट लगाया और गेंद सीधी गौतम गंभीर के हाथों लगी, गंभीर ने गेंद को अंपायर की ओर तेज थ्रो किया। जब धोनी के लिए गंभीर ने लगाया 'चक्रव्यूह', देखें क्या हुआ?
हलांकि उनका निशाना विराट कोहली थे, लेकिन इससे अंपायर ने नाराज होकर रसेल से गेंद छीन ली। अंपायर की इस प्रतिक्रिया को देखकर गौतम गंभीर गुस्से में आ गए और सीधे अंपायर से जा भिड़े। वहीं गौतम के इस हरकत को देखकर विराट हंस पड़े। आपको बता दें कि गंभीर की इस हरकत पर उन्हें जुर्माना भी लग सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications